Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पंचायत चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी हुए सख्त, प्रत्याशियों के लिए खींची लक्ष्मण रेखा

by यूनिक समय • April 16, 2021

पंचायत चुनाव को लेकर डीएम और एसएसपी हुए सख्त, प्रत्याशियों के लिए खींची लक्ष्मण रेखा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्रम में 29 अप्रेल को होने वाले चुनाव को डीएम नवनीत सिंह चहल एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जनता इण्टर कॉलेज के बूथ एवं विकास खण्ड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी बूथों पर पानी एवं शौचालय की व्यवस्था शीघ्र कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने 17 एवं 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन को सकुशल एवं शांतिपूर्वक पूर्ण कराने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पीए सिस्टम के माध्यम से जनता से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग करनें और अपने परिजनों को भी करवायें नामांकन करने वाले चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ही व्यक्ति नामांकन करने आयें। अपने साथ भीड़भाड़ न लायें।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जनता से अपील की है कि वह रात्रि कफ्र्यू में पुलिस का सहयोग करें और बिना आवश्यक कार्यों के घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि विशेष जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था पर पूर्ण रूप से जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानून कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.