Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Women’s Day: 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान; महिला दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा

by vaishali • March 8, 2024
पीएम मोदी

Women’s Day: 100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान; महिला दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.