Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बयान, कहा- “ईरान नहीं बना सकता परमाणु बम, वेरी सिंपल”

by Arpita Singh • June 12, 2025
ईरान

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बयान, कहा- “ईरान नहीं बना सकता परमाणु बम, वेरी सिंपल”

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका किसी भी हाल में ईरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देगा। ट्रंप के अनुसार, “तेहरान को परमाणु बम बनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती, ये बहुत सीधी बात है।”

अमेरिका की ओर से यह बयान उस समय आया है जब खुफिया रिपोर्टों में संकेत मिले हैं कि इजरायल, ईरान के परमाणु ठिकानों पर संभावित हमला कर सकता है। ऐसे में अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने राजनयिक मिशनों से गैर-जरूरी कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वहां तैनात अमेरिकी सैन्य कर्मियों के परिवारों को भी क्षेत्र छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विदेश विभाग ने इस क्षेत्र के लिए ‘लेवल 4’ अलर्ट जारी किया है और अमेरिकी नागरिकों को इन इलाकों की यात्रा से बचने की सलाह दी है। अमेरिका की केंद्रीय कमान लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की है कि वे ईरान पर तत्काल हमला न करें, ताकि एक नया परमाणु समझौता संभव हो सके। ट्रंप का कहना है कि वे समाधान के बेहद करीब हैं और जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।

इस बीच ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेहरान का दावा है कि उसकी खुफिया एजेंसियों ने इजरायल के गुप्त परमाणु ठिकानों की पूरी जानकारी हासिल कर ली है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर कोई हमला होता है, तो वह इजरायल के न्यूक्लियर बेस को निशाना बनाएगा।

पश्चिम एशिया की इस बढ़ती तल्खी के बीच पूरी दुनिया की नजर अमेरिका, ईरान और इजरायल के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.