Fri, Oct 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की एक्टिंग और क्लाइमैक्स का चला जादू; दर्शकों ने बताया ‘मास्टरपीस कन्क्लूजन’

by Tarun Bhardwaj • October 2, 2026
Drishyam 3 Review

Drishyam 3 Review: अजय देवगन की एक्टिंग और क्लाइमैक्स का चला जादू; दर्शकों ने बताया ‘मास्टरपीस कन्क्लूजन’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। अजय देवगन स्टारर बहुप्रतीक्षित क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म बहुचर्चित ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी और अंतिम कड़ी है। फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा है और सोशल मीडिया पर पहले दिन के शो के बाद दर्शकों की जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

फिल्म में एक बार फिर विजय सलगांवकर के शांत, चालाक और परिवार के प्रति समर्पित अंदाज ने दर्शकों को बांधकर रखा है।

सस्पेंस, नए किरदार और पावरफुल स्टारकास्ट

‘दृश्यम 3’ में इस बार अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन के साथ-साथ जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकारों की नई एंट्री हुई है। जयदीप अहलावत और प्रकाश राज के स्क्रीन पर आते ही कहानी में तनाव और रोमांच दोगुना हो जाता है।

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का रिव्यू देते हुए यूजर्स ने लिखा कि जयदीप अहलावत अपनी दमदार अदाकारी से फिल्म में अतिरिक्त इंटेंसिटी लेकर आते हैं, जबकि अजय देवगन एक बार फिर अपने किरदार में पूरी तरह छा गए हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

फिल्म देखने के बाद फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर ‘दृश्यम 3’ की जमकर तारीफ की है। अजय देवगन के अभिनय और फिल्म के स्क्रीनप्ले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि जब भी इंटेंस रोल्स की बात आती है तो अजय देवगन हर बार कमाल कर देते हैं, वहीं फिल्म का सेकेंड हाफ, स्क्रीनप्ले और राइटिंग बेहद शानदार है।

एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि ‘दृश्यम 3’ का क्लाइमैक्स और ट्विस्ट पिछले दोनों पार्ट्स से भी ज्यादा असरदार है, और फिल्म का टेंशन-भरा माहौल दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधकर रखता है।

फिल्म के आखिरी 30 मिनट बने असली ‘मास्टरस्ट्रोक’

सोशल मीडिया पर आ रहे रिव्यूज में फिल्म के आखिरी 30 मिनट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म का आखिरी आधा घंटा बेहद ग्रिपिंग और चौंका देने वाले मोड़ों से भरा हुआ है, जो इस पूरी कहानी को एक बेहद संतोषजनक और ऐतिहासिक अंजाम तक पहुंचाता है।

बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की उम्मीद

रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही लगभग 51.45 करोड़ रुपये का मजबूत आंकड़ा दर्ज कर लिया था। अब सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ (Word of Mouth) और शानदार रिव्यूज को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स इसके ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई का अनुमान लगा रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ‘Sigma’ Review: सिनेमाघरों में आई ‘सिग्मा’; फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने बताया ‘इंटरवल ब्लॉक धमाका’

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन की एक्टिंग और क्लाइमैक्स का चला जादू जेसन संजय की पहली फिल्म ‘सिग्मा’ रिलीज जन्मदिन पर लवलीना बोरगोहेन की स्वर्णिम सौगात; चीन की बाओ ज़ियी को हराकर जीता गोल्ड प्रधानमंत्री मोदी ने फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात गांधी जयंती पर राजघाट पर पीएम मोदी समेत दिग्गजों ने महात्मा गांधी को किया नमन दिल्ली में DMRC ने जारी की नई एडवाइजरी लेफ्टिनेंट जनरल अखिलेश कुमार ने संभाली 1 कोर के GOC की कमान प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में दर्शन और दीक्षा पर रोक