Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

DRM तेज प्रकाश अग्रवाल ने किया मथुरा जंक्शन का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

by Arpita Singh • June 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तेज प्रकाश अग्रवाल ने मथुरा जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत आगरा कैंट स्टेशन से “विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन” के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने रेल मार्ग पर मौजूद सिग्नल, ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर), प्लेटफार्म की सफाई व्यवस्था तथा अन्य इंस्टॉलेशनों की स्थिति का अवलोकन यान की पिछली खिड़की से किया।

निरीक्षण के दौरान DRM तेज प्रकाश अग्रवाल ने संरक्षा संबंधित कार्यों की समीक्षा की, जिनमें ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार, ओएमएस (ओस्सिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम) रिपोर्ट, ओएचई की स्थिति, लेवल क्रॉसिंग गेट्स, रेलवे ट्रैक के पास फैले स्क्रैप, वायरिंग की मजबूती, माइनर और मेजर ब्रिज की स्थिति तथा निर्माणाधीन परियोजनाएं शामिल थीं।

मथुरा जंक्शन पहुंचने पर DRM ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और प्लेटफॉर्म नंबर 9 और 10 पर चल रहे एक्सटेंशन कार्य का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने नव-निर्मित ओआरआरएस (ऑन-रेल रेस्क्यू सिस्टम) का जायजा लिया और प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 और 6-7 पर निर्माणाधीन लिफ्टों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान DRM ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आर.के. बघेला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (प्रथम) विवेक कुमार बजाज, मंडल परिचालन प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव और मथुरा स्टेशन अधीक्षक एन.पी. सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.