Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पारा बढ़ने से होने लगा गर्मी का अहसास, गर्म कपड़े होने लगे पैक, घरों और आफिसों में चलने लगे पंखा

by यूनिक समय • February 25, 2021
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। बसंत पंचमी जाते ही मौसम बदलने से लोग गर्माहट महसूस करने लग गए हैं। लोगों के बदन से गर्म कपड़े हट रहे हैं। पंखा चलने लगे हैं। पारा बढ़ने से लग रहा है कि गर्मी के दिन जल्द आ जाएंगे। अक्सर होली के समय गर्म दिन का अहसास होता था, लेकिन जल्द ही पारा बढ़ने से लोगों को गर्मी से लगने लगी है, इस कारण लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए हैं। छोटे बच्चों और वृद्धों के लिए सुबह-शाम की हल्की ठंड नुकसान दायक हो रही है। इस वजह डाक्टरों के यहां सर्दी, जुकाम के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता है।

ठंड के दिनों की विदाई होना शुरु हो गया है। बसंत पंचमी से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। लोगों ने गर्म कपड़ों को पैक करना शुरु कर दिया है।

अब घरों में रजाई की जगह पतले कंबलों ने ले ली है तो शरीर से कोट, स्वेटर और शॉल उतार दिए गए हैं। बाजारों में भी गर्म कपड़ों को हटाना शुरु कर दिया गया है। गर्मी के कपड़ों को सजाना शुरु कर दिया गया है।

हालांकि दुकानदारों को यह उम्मीद है कि महाशिवरात्रि पर ठंड एक झटका सा मार सकती है। अधिकांश लोगों का कहना है कि घरों और आफिसों के अंदर अभी से पंखा चलने शुरु हो गए हैं। कोई एक नंबर पर कोई दो नंबर पर पंखा चलाकर गर्मी के मौसम से राहत महसूस करने की कोशिश कर रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.