Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

करीना-तब्बू और कृति की ‘क्रू’ ने किया बड़ा धमाका, पहले वीकेंड में की इन हिट्स से ज्यादा कमाई,

by vaishali • April 1, 2024
'क्रू'

करीना-तब्बू और कृति की ‘क्रू’ ने किया बड़ा धमाका, पहले वीकेंड में की इन हिट्स से ज्यादा कमाई,

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के भरोसे ‘क्रू’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज किया. जहां फिल्म से 5-6 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद लगाई जा रही थी, वहीं फिल्म ने शुक्रवार को 10.28 करोड़ की ओपनिंग कर डाली. पहले वीकेंड इसकी कमाई, इस साल की दो बड़ी बॉलीवुड हिट्स से ज्यादा रही.

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई. तीन दमदार एक्ट्रेसेज के लीड रोल वाली इस फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी का सॉलिड डोज नजर आया. ‘क्रू’ के गाने भी आते ही छा गए और काफी पॉपुलर हुए.

इन फैक्टर्स के दम पर करीना और तब्बू की फिल्म ने पहले ही दिन से थिएटर्स में धमाल मचाना शुरू कर दिया.

‘क्रू’ को क्रिटिक्स से तो मिक्स रिव्यू मिले लेकिन सारी चीजों के बीच फिल्म की कॉमेडी को लगभग सभी ने अच्छा बताया. जनता ने फिल्म पर ऐसा प्यार लुटाना शुरू किया कि शुक्रवार से ही ‘क्रू’ के लिए दर्शकों का वर्ड ऑफ माउथ बहुत पॉजिटिव रहा.

अब धमाकेदार तरीके से अपना पहला वीकेंड निकाल चुकी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करने के लिए तैयार नजर आ रही है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.