Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

by Prahlad • February 5, 2022

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। सूत्रों के हवाले से संपत्ति के नुकसान, चोट या मौत की कोई रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हुई है। भूंकप को लेकर उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि कम से कम 20 सेकंड के लिए जमीन हिल गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्वीट किया कि अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में सुबह 9ः45 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 181 किलोमीटर थी।
दिल्ली में काफी लोगों ने ट्वीट किया कि उन्होंने झटके महसूस किए। दिल्ली से सटे शहर के निवासी शशांक सिंह ने कहा, मुझे लगा कि मेरा सिर घूम रहा है और मैंने अपनी आंखें बंद करना शुरू कर दिया, जब अचानक मैंने पंखे की तरफ देखा और महसूस किया कि यह भूकंप है। नोएडा में लगभग 25-30 सेकंड के लिए जोरदार झटके महसूस किए गए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.