Fri, Sep 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके

by यूनिक समय • June 13, 2023
earth

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि यह झटके बहुत तेज नहीं थे जिसके चलते कई लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ।

जानकारी मिल रही है कि उत्तर-भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से 30 किलोमीटर दूर है।

श्रीनगर के एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि भूकंप आने पर स्कूली बच्चे डर गए थे। दुकान में जो लोग थे वो भी डर कर बाहर आ गए। यह बहुत डरावना था। यह भूकंप पिछले हफ्ते से भी ज्यादा तेज था। भूकंप दोपहर करीब 1.33 बजे आया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.