Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हाइवे पर दौड़ती हुई ईको गाड़ी आग की लपटों में घिरी

by यूनिक समय • June 10, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, कोसीकलां। कोटवन पुलिस चौकी के निकट हाइवे पर चलती सीएनजी ईको गाड़ी में अचानक आग लग गई। हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वाहनों की रफतार थम गई। कार दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी। कार में सवार लोगों ने कूद कर जान बचाई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हाइवे पर गाड़ी से उठता धुआं और आग को देख आवागमन रुक सा गया। इसके साथ ही आसपास दिखाई दे रहे लोग दूर जा खडे़ हुए। लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक गाड़ी आग का गोला बन चुकी थी। काफी देर बाद दमकल कर्मियों ने गाड़ी में लगी आग को बुझाया। इस दौरान हाइवे पर दोनों ओर का यातायात प्रभावित हो गया। जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवार ने बताया कि घटना के बाद कार सवार भाग गए। अभी तक थाने सूचना देने तक नहीं आए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.