Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

8,300 करोड़ से बना इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली-देहरादून की दूरी साढ़े 3 घंटे कम करेगा, 4 को मोदी करेंगे शिलान्यास

by Raju Chaurasia • December 1, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को देहरदाून का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 18 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यह परियोजनाएं इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और दूर-दराज के इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर करेंगी। इस दौरान मोदी 11 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर(ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक) शामिल है। यह 8,300 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यह दिल्ली से देहरादून की यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा। इस कॉरिडोर में हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत से कनेक्टिविटी के लिए सात महत्वपूर्ण इंटरचेंज होंगे। इसमें एशिया का सबसे बड़ा 12 किमी का वाइल्ड लाइफ एलिवेटेड कॉरिडोर होगा। इसके अलावा दत काली मंदिर, देहरादून के पास 340 मीटर लंबी सुरंग वन्यजीवों पर प्रभाव को कम करने में मदद करेगी।

गणेशपुर-देहरादून सेक्शन में जानवरों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कई एनिमल पास बनाए गए हैं। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में 500 मीटर की दूरी पर रेन वाटर हार्वेस्टंग और 400 से अधिक वाटर रिचार्ज पॉइंट्स की व्यवस्था होगी।

PM inaugurate lay foundation stone projects Dehradun December

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट प्रोजेक्ट, हलगोआ, सहारनपुर से भद्राबाद, हरिद्वार को जोड़ने वाली परियोजना का निर्माण 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से किया जाएगा। यह दिल्ली से हरिद्वार तक यात्रा के समय को कम करेगा। 1,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाली मनोहरपुर से कांगड़ी तक हरिद्वार रिंग रोड परियोजना, हरिद्वार शहर में यातायात की भीड़ से लोगों को राहत देगी। इसका फायदा पीक टूरिस्ट सीजन में मिलेगा। यह कुमाऊं क्षेत्र के साथ कनेक्टिविटी में भी बेहतर करेगी।

PM inaugurate lay foundation stone projects Dehradun December

लगभग 1700 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली देहरादून-पोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) सड़क परियोजना, यात्रा के समय को कम करेगी। इससे अंतर्राज्यीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नाजिमाबाद-कोटद्वार सड़क चौड़ीकरण परियोजना यात्रा के समय को कम करेगी और लैंसडाउन से कनेक्टिविटी में भी सुधार करेगी।

PM inaugurate lay foundation stone projects Dehradun December

लक्ष्मण झूला के बगल में गंगा नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला का निर्माण 1929 में किया गया था, लेकिन काफी पुराना होने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। बनने वाले पुल में पैदल चलने वाले लोगों के लिए कांच के डेक का प्रावधान होगा, साथ ही हल्के वजन के वाहनों को भी पार करने की अनुमति होगी।

PM inaugurate lay foundation stone projects Dehradun December

प्रधानमंत्री चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट, देहरादून की आधारशिला भी रखेंगे। देहरादून में 700 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से जलापूर्ति, सड़क और जल निकासी व्यवस्था के विकास की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। श्री बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम को स्मार्ट आध्यात्मिक कस्बों के रूप में डेवलप किया जाएगा। हरिद्वार में 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से नया मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा।

प्रधान मंत्री 7 परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाने पर फोकस किया गया है। इन परियोजनाओं में बद्रीनाथ धाम के रास्ते पर पड़ने वाला लामबगड़ भी है। चारधाम सड़क संपर्क परियोजना के तहत देवप्रयाग से श्रीकोट तक और एनएच-58 पर ब्रह्मपुरी से कोडियाला तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का भी उद्घाटन किया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.