Tue, Jun 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के छह ठिकानों पर ईडी का छापा

by Raju Chaurasia • February 10, 2024
Advertisement
Ad

बेंगलुरु। ईडी कर्नाटक के बल्लारी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने कांग्रेस विधायक से जुड़ी छह संपत्तियों पर छापेमारी की है। बल्लारी और बेंगलुरु स्थित कांग्रेस विधायक के घर की तलाशी ली जा रही है। चेन्नई स्थित एक ऑफिस, भरत रेड्डी के चाचा प्रथा रेड्डी के घर और उनके ऑफिस में भी तलाशी ली जा रही है।

ईडी की टीमों ने शनिवार सुबह करीब 6रू30 बजे बल्लारी स्थिति विधायक के घर से छापेमारी शुरू की। अधिकारियों की टीम विधायक से जुड़ी ठिकानों पर छापेमारी के लिए बेंगलुरु पहुंची है। विधायक नारा भरत रेड्डी के परिवार का कर्नाटक के कोप्पल और आंध्र प्रदेश के ओंगोल जिले में ग्रेनाइट खदान व्यवसाय से जुड़ा है। इससे पहले विधायक अपने जन्मदिन के अवसर पर बल्लारी शहर में प्रेशर कुकर बांटने के लिए चर्चा में आए थे।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.