Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मथुरा इकाई का चुनाव, डा. नगेंद्र गौड़ अध्यक्ष तथा डा. शिशिर सचिव चुने गए

by यूनिक समय • April 9, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव में डा.नगेन्द्र गौड़ अध्यक्ष, डा.शिशिर अग्रवाल सचिव, डा. गौरव भारद्वाज को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। सभी से एक जुट रहने का आहवान किया गया।

चुनाव में डा.राजीव मित्तल,डा.रेनू अग्रवाल, डा.मोहित गुप्ता एवं डा.गौरव भारद्वाज उपाध्यक्ष, डा.भावना गुप्ता सांइटिफिक सेक्रेटरी, डा.भास्कर तिवारी,डा.संतोष गुप्ता स्पोट्र्स सेक्रेटरी,डा.झूमी कुलश्रेष्ठ,डा.विवेक अस्थाना कल्चरल सेक्रेटरी, डा.दिलीप शर्मा,डा.प्रवीन गोयल संयुक्त सचिव बने।
बिल्डिंग कमेटी डा.बीएस गोयल एवं इंसीनेटर की जिम्मेदारी डा.राजीव अग्रवाल को सौंपी गई।इसके अलावा एसीएमओ डा.राजीव गुप्ता, डा.विपुल गोयल, डा.पवन अग्रवाल.डा.आशीष गोपाल,डा.शोभित गुप्ता, डा.आदेश शर्मा, डा.आनंद अग्रवाल कोसी, डा.नरेन्द्र सिंह,डा.ललित वाष्र्णेय एवं डा.हार्दिक जैन को स्टेट प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनावी प्रक्रिया डा.अशोक अग्रवाल,डा.मनोज गुप्ता,डा.शंशाक माहेश्वरी के निर्देशन में हुई। डा.अनिल चौहान ने कहा कि सभी सदस्यों ने कोरोना काल में मेहनत से कार्य कर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग रहा। पूरे वर्ष में एक्टिव सदस्य डा.गौरव भारद्वाज,डा.मनोज गुप्ता,डा.एसके वर्मन,डा.वर्षा तिवारी,डा.ज्योति अग्रवाल ने आईएमए को विशेष सहयोग दिया।

एडवायजरी कमेटी में डा.डीपी गोयल,डा.अशोक अग्रवाल,डा.ओपी अग्रवाल,डा.एसके बर्मन, डा.देवेन्द्र कुमार,डा.एसबी अग्रवाल एवं डा.शंशाक माहेश्वरी बनाए गए। आईएमए की एक्जीक्यूटिव कमेटी में पूर्व अध्यक्ष डा.अनिल चौहान,पूर्व सचिव डा.मनोज गुप्ता को शामिल किया गया है। चुनाव कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव डा.रवीन्द्र गुप्ता एवं सीएमओ डा.रचना गुप्ता ने आईएमए की नई कमेटी को बधाई दी और सहयोग मांगा। संचालन पूर्व सचिव डा.मनोज गुप्ता ने किया।

इनका सम्मान किया
यूनिक समय, मथुरा। पूर्व अध्यक्ष डा.अनिल चौहान ने डा.दीप शिखा इंजीनियर,डा.बीएम गुप्ता.डा.एसके शर्मा.डा.बीसी गोयल, डा.एमके गुप्ता,डा.अजय का सम्मान किया।

चार डाक्टरों को कोरोना वॉरियर्स का पुरस्कार
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.राजीव गुप्ता, एसीएमओ डा.देवेन्द्र अग्रवाल, जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मुनीष पौरूष एवं कंट्रोल रूम प्रभारी एवं आरआरटीम के नोडल अधिकारी डा.भूदेव सिंह एसीएमओ डॉ पी के गुप्ता को कोरोना वॉरियर्स को पुरस्कार दिया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.