Eliminator Playing Team Won IPL: आईपीएल इतिहास में एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. यह रिकॉर्ड अब विराट कोहली और संजू सैमसन को ...डराने लगा है, क्योंकि इस 17वें सीजन में इन दोनों की टीमों को ही एलिमिनेटर मुकाबला खेलना है. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स ... टीम आमने-सामने होंगी. आइए जानते हैं आईपीएल में एलिमिनेटर टीमों का रिकॉर्ड... Eliminator Playing Team Won IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब अपने रोमांच के चरम पर पहुंच गया है. ग्रुप स्टेज के सभी 70 मैच खत्म हुए और प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो चुकी हैं. इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दूसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए . क्वालिफाई किया है.तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) नंबर-4 पर रही है. टॉप-2 टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होता है. एक ही बार खिताब जीती एलिमिनेटर टीम एलिमिनेटर टीम को खिताब जीतने के लिए प्लेऑफ में एंट्री करते ही लगातार 3 मैच जीतने होते हैं, तब कहीं जाकर उन्हें खिताब मिलता है. ऐसे में एलिमिनेटर खेलने... वाली टीम ने खिताब जीता हो. बता दें कि 2011 से क्वालिफायर और एलिमिनेटर वाला सिस्टम शुरू हुआ था. इसके बाद से सिर्फ हैदराबाद टीम ही है, जो एलिमिनेटर जीतने के बाद चैम्पियन बनी है. यह उपलब्धि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2016 सीजन में हासिल की थी. तब इस टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के हाथों में थी. इस खराब रिकॉर्ड... को देखने के बाद यदि इस बार विराट कोहली की RCB और संजू सैमसन की राजस्थान टीम को खिताब जीतना है, तो उन्हें पूरा जोर लगाते हुए इतिहास बदलना होगा. फाइनल में बेंगलुरु को ही दी थी करारी शिकस्त 2016 सीजन में हैदराबाद टीम ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था. तब इस टीम ने एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 22 रनों से हराया था. इसके बाद क्वालिफायर-2 में गुजरात लायन्स (GL) से टक्कर हुई, जिसमे... प्लेऑफ का शेड्यूल क्वालिफायर-1 कोलकाता Vs हैदराबाद - अहमदाबाद - 21 मई एलिमिनेटर राजस्थान Vs बेंगलुरु - अहमदाबाद - 22 मई क्वालिफायर-2 क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम Vs एलिमिनेटर की विजेता - चेन्नई - 24 मई फाइनल क्वालिफायर-1 की विजेता Vs क्वालिफायर-2 की विजेता - चेन्नई - 26 मई