Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से तोड़ा नाता, सलाहकार पद से दिया इस्तीफा

by Arpita Singh • May 29, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने अमेरिका की संघीय सरकार में विशेष सलाहकार की अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। एलन मस्क ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों और भारी खर्च वाले विधेयक की आलोचना के बाद उठाया।

एक्स पर साझा किए गए अपने बयान में एलन मस्क ने कहा, “एक विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरी निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को इस भूमिका के अवसर के लिए धन्यवाद देता हूं। मेरा मानना है कि सरकारी दक्षता को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया DOGE मिशन भविष्य में और मजबूत बनेगा और सरकार चलाने का एक नया तरीका प्रस्तुत करेगा।”

एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन के अंतर्गत एक विशेष सरकारी सलाहकार नियुक्त किया गया था, जहां वे साल में अधिकतम 130 दिन अपनी सेवाएं दे सकते थे। उनका कार्यकाल जनवरी में राष्ट्रपति के शपथग्रहण के साथ शुरू हुआ था और अब मई के अंत तक पूरा हो रहा है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, एलन मस्क की ‘ऑफबोर्डिंग’ प्रक्रिया बुधवार रात से शुरू हो गई है।

इस्तीफे से पहले एलन मस्क ने ट्रंप के आर्थिक प्रस्ताव — जिसे ट्रंप ने “बड़ा और खूबसूरत” बिल कहा था — की आलोचना की थी। इस विधेयक में कई ट्रिलियन डॉलर के टैक्स ब्रेक, रक्षा खर्चों में बढ़ोतरी और प्रवासन पर कड़ा रुख शामिल था। उन्होंने कहा कि यह विधेयक संघीय घाटे को और बढ़ाएगा और उनके DOGE मिशन की दिशा में रुकावट पैदा करेगा।

एलन मस्क ने स्पष्ट किया कि वे खर्च में कटौती और सरकारी दक्षता में सुधार के समर्थक हैं, और उनका मानना है कि ट्रंप प्रशासन की मौजूदा नीतियाँ इस दिशा में कारगर नहीं हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.