Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एलन मस्क की Starlink को भारत में मिली एंट्री, सरकार ने दिया GMPCS लाइसेंस

by Arpita Singh • June 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। लंबे समय के इंतजार के बाद एलन मस्क की कंपनी Starlink को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए सरकार से GMPCS (Global Mobile Personal Communication by Satellite) लाइसेंस मिल गया है। सूत्रों के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने शुक्रवार को कंपनी को यह लाइसेंस जारी किया। इससे पहले कंपनी को लेटर ऑफ इंटेंट भी मिल चुका था।

Starlink अब भारत में जियो और एयरटेल के बाद तीसरी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के लिए सरकार की मंजूरी मिली है। सरकार की ओर से लाइसेंस मिलने के बाद अब कंपनी को केवल IN-SPACe (Indian National Space Promotion and Authorization Center) से अंतिम स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। इसके बाद ही देश में उपभोक्ता सैटेलाइट आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

हालांकि IN-SPACe की मंजूरी मिलने में कितना समय लगेगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि एलन मस्क की Starlink वर्ष 2022 से ही भारत में सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयासरत थी। अब जाकर कंपनी को बड़ी सफलता मिली है। इस बीच अमेजन की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा ‘Project Kuiper’ भी भारत में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुकी है और प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है।

भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट पहुंच सुनिश्चित करने के लिहाज से।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.