Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एल्विश यादव: एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

by vaishali • March 18, 2024
Advertisement
Ad

बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि एल्विश ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने कहा कि मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की सप्लाई करता था।

एल्विश यादव: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एल्विश की जमानत याचिका पर आज नहीं हुई सुनवाई
अब खबर है कि पुलिस के सामने एल्विश ने अपना गुनाह कबूल लिया है। एल्विश यादव ने सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है। एल्विश अन्य आरोपियों के संपर्क में था। वहीं दूसरी तरफ एल्विश की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि नोएडा में वकीलों की हड़ताल है।

पुलिस जांच में एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि कुछ लोगों के संपर्क में था। पुलिस ने एल्विश की लोकेशन और सीडीआर भी दिखाई। साथ ही पूछताछ के दौरान एल्विश ने सांप और जहर की बात पर हामी भी भरी है। एल्विश पुलिस के सवालों पर उलझ गया। नोएडा पुलिस ने 29 NDPS एक्ट लगाया है। इस मामले में आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा की संभावना होती है। इस एक्ट में जमानत आसानी से नहीं मिलती है। फार्म हाउस में हुई पार्टी का ब्यौरा भी दिखाया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.