Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मिसेज श्रीलंका’ प्रतियोगिता के दौरान शर्मनाक घटना, मिसेज वर्ल्‍ड ने विजेता के सिर से ताज छीना, लगी चोट

by • April 7, 2021

मिसेज श्रीलंका’ प्रतियोगिता के दौरान शर्मनाक घटना, मिसेज वर्ल्‍ड ने विजेता के सिर से ताज छीना, लगी चोट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

श्रीलंका में मिसेज श्रीलंका प्रतियोगिता के दौरान रविवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। इस ब्‍यूटी क्‍वीन प्रतियोगिता में व‍िजेता बनीं पुष्पिका डी सिल्‍वा के सिर पर पहनाए गए ताज को वर्तमान म‍िसेज वर्ल्‍ड कैरोल‍िन जूरी ने स्‍टेज पर ही छीन लिया। कैरोलिन ने कहा कि वह यह ताज अपने सिर पर नहीं रख सकती हैं क्‍योंकि वह तलाकशुदा हैं। ताज निकाले जाने के दौरान पुष्पिका के सिर में घाव हो गया और उन्‍हें अस्‍पताल ले जाना पड़ा।

कोलंबो के एक थिएटर में हो रहे मिसेज श्रीलंका कार्यक्रम का राष्‍ट्रीय टीवी चैनल पर प्रसारण किया जा रहा था। हालांकि बाद में जब कार्यक्रम के आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की कि मिसेज डी सिल्‍वा तलाकशुदा नहीं हैं।

इसके बाद कैरोलिन ने डी सिल्‍वा के सिर पर पहनाए गए ताज को छीन लिया। इस दौरान सोने का ताज डी सिल्‍वा के बालों में फंस गया और काफी मशक्‍कत के बाद ताज निकला। कैरोलिन के इस कदम से डी सिल्‍वा की आंखों में आंसू आ गए और स्‍टेज छोड़कर चली गईं। बाद में आयोजकों ने डी स‍िल्‍वा से माफी मांगी और उनका ताज उन्‍हें लौटा दिया गया। इससे पहले डी सिल्‍वा वर्ष 2011 में मिस श्रीलंका का खिताब जीत चुकी हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.