Fri, Jul 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

by Raju Chaurasia • December 4, 2021

ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
वृंदावन। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड संख्या 19 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना के बीच नारियल फोडकर एवं शिलालेख का अनावरण कर किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य में 59 लाख 25 हजार रुपये व्यय होंगे ।
ऊर्जा मंत्री ने वार्ड संख्या 25 में चार एवं वार्ड संख्या 13 में पांच निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।  सभी कार्य एक करोड 35 लाख 92 हजार रुपये लागत से निर्मित होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत, महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु, उप सभापति राधाकृष्ण पाठक के अलावा पार्षद आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.