यूनिक समय, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए बड़ी राहत की तैयारी कर रहा है। अब PF बैलेंस जांचने, पासबुक देखने या क्लेम का स्टेटस पता करने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट या ऐप लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। संगठन जल्द ही WhatsApp के जरिए ये तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। कैसे काम करेगी EPFO की WhatsApp सुविधा? ईपीएफओ की इस नई तकनीक से सदस्यों का समय बचेगा और पूरी प्रक्रिया आसान होगी। सेवा शुरू होने के बाद सदस्यों को EPFO के आधिकारिक वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर सिर्फ ‘Hello’ लिखकर भेजना होगा। मैसेज भेजते ही एक डिजिटल मेन्यू प्राप्त होगा, जिसके जरिए PF बैलेंस, हाल के लेन-देन और EPF पासबुक की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इसके अलावा, इस सुविधा के जरिए ऑथेंटिकेशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से जुड़ी जानकारियां भी हासिल की जा सकेंगी। यह सेवा विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हर वर्ग का यूजर इसका आसानी से इस्तेमाल कर सके। हालांकि, वर्तमान में यह सेवा अपने टेस्टिंग फेज में है। UPI से निकासी और ऑटो-ट्रांसफर जैसी अन्य बड़ी तैयारियां EPFO केवल WhatsApp सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए कई अन्य बड़े बदलाव कर रहा है। आने वाले समय में सदस्य UPI के माध्यम से भी अपने PF खाते से पैसे निकाल सकेंगे। छोटे क्लेम को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के जल्दी निपटाने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सीमा बढ़ाई जा रही है। नई नौकरी जॉइन करने पर PF अकाउंट अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इस पूरी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। PF एडवांस निकालने के नियमों में बदलाव कर्मचारियों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए PF से एडवांस पैसे निकालने की सीमा तय की गई है। अपने या परिवार के इलाज के लिए एडवांस लेने पर निकासी की कोई अधिकतम संख्या तय नहीं है। सदस्य पढ़ाई के लिए कुल 10 बार और शादी के प्रयोजन के लिए 5 बार तक एडवांस ले सकते हैं। नया घर खरीदने, निर्माण कराने, होम लोन चुकाने या मरम्मत जैसे कार्यों के लिए 5 बार तक एडवांस लेने की अनुमति दी गई है। आपातकालीन जैसी विशेष परिस्थितियों में एक वित्तीय वर्ष में 2 बार तक और कुल PF बैलेंस का 75% तक फंड निकाला जा सकता है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Mathura News: कोसीकलां में सराफा दुकान का ताला जलाकर 10 किलो सोना व 15 लाख की चोरी; व्यापारियों में उबाल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]