Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जोधपुर के बाद भी भीलवाड़ा में बवाल, पूरी रात गश्त करती रही पुलिस, इंटरनेट बंद

by Raju Chaurasia • May 5, 2022

जोधपुर के बाद भी भीलवाड़ा में बवाल, पूरी रात गश्त करती रही पुलिस, इंटरनेट बंद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

जोधपुर का विवाद निपटा नहीं कि अब भीलवाड़ा में नया विवाद सामने आ गया है। पूरी रात पुलिस दौड़ लगाती रही लेकिन विवाद के जिम्मेदार आरोपियों को धरा नहीं जा सका। कोई बवाल नहीं हो इसके लिए सवेरा होते ही प्रभावित इलाकों में इंटरनेट को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।

दरअसल देर रात भीलवाड़ा के सांगानेर कस्बे में दो समुदाय के लोगों में विवाद हुआ। एक समुदाय के दो युवक कस्बे में बैठे थे इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां आए और उनके साथ मारपीट की। बाइक को आग लगा दी। सूचना के बाद जिला कलक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु भी सांगानेर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। देर रात तक अधिकारी पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त करते रहे। जिन दो युवकों से मारपीट की गई है वे गंभीर घायल हैं और उनको एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी तरह का दूसरा बवाल नहीं हो इसके लिए कस्बे अस्पताल और कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.