Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हादसे के बाद भी अंदर चलता रहा RCB का सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

by Arpita Singh • June 5, 2025
RCB का सेलिब्रेशन

हादसे के बाद भी अंदर चलता रहा RCB का सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम जब 4 जून को बेंगलुरु पहुंची, तो उनके स्वागत में हज़ारों की भीड़ उमड़ पड़ी। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ट्रॉफी के साथ सबसे आगे थे, और उन्हें देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ सड़कों पर जमा हो गई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी RCB के सेलिब्रेशन से जुड़े कई वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए, जिसमें फैंस का उत्साह साफ़ देखा जा सकता है।

RCB के सेलिब्रेशन से पहले टीम का भव्य स्वागत एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया, जिसके बाद पूरी टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां जीत का उत्सव आयोजित किया गया था।

लेकिन RCB के सेलिब्रेशन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ये खबर शाम को सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम के अंदर समारोह जारी रहा। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और सवाल उठाए कि क्या आयोजकों और मैनेजमेंट को घटना की जानकारी नहीं थी?

हालात बिगड़ने के बाद RCB ने एक आधिकारिक बयान जारी किया जिसमें कहा गया, “हम मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी पाकर बेहद दुखी हैं। हम प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। RCB हमेशा अपने प्रशंसकों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोपरि मानती है। स्थिति की जानकारी मिलते ही हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन की सलाह के अनुसार कार्रवाई की। हम सभी से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।”

हालांकि बयान के बावजूद सोशल मीडिया पर RCB को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है कि क्या जश्न को स्थगित नहीं किया जा सकता था, जब बाहर जानें जा रही थीं?

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.