Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मैदान: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘मैदान’ का धमाकेदार टीजर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर

by vaishali • March 6, 2024

मैदान: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘मैदान’ का धमाकेदार टीजर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मैदान’ फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में हैं। ‘मैदान’ के ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ को लेकर चर्चा में हैं। मैदान इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया। वहीं, इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट भी जारी कर दी गई है।

मैदान’ के 36 सेकंड के टीजर में कुछ बच्चे सड़क पर फुटबॉल खेलते नजर आ रहे है, इसके बाद एंट्री होती है अजय देवगन की। इसके बाद का दृश्य बेहद शानदार है। टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। गुरुवार को मैदान का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। फिल्म ईद के मौके पर बड़े सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.