Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मौत की फर्जी खबर -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चलाने पर यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज

by Gunja Singh • August 24, 2024

मौत की फर्जी खबर -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चलाने पर यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

गाजियाबाद । पुलिस को शालीमार गार्डन मेन के निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने अपने मोबाइल पर शुक्रवार सुबह एक यूट्यूब चैनल पर देश के रक्षामंत्री, पूर्व गृहमंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की खबर देखी। रक्षा मंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की फर्जी और झूठी खबर चलाने के मामले में शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यूट्यूब संचालक पर आरोप है कि उसने बिना तथ्य और पुष्टि के लोगों को अपने चैनल से भ्रामक सूचना प्रसारित की। साइबर टीम चैनल के लिंक से संचालक का पता कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.