Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पढ़ने गई दो बेटियों को लेकर परिवारों में कोहराम

by यूनिक समय • February 24, 2021

पढ़ने गई दो बेटियों को लेकर परिवारों में कोहराम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। चैतन्य विहार कालोनी स्थित संदीपन मुनि इंटर कालेज की दो छात्राओं के गायब होने की खबर से हर कोई सकते में आ गया है। परिजनों का बेहाल है। उनको अपनी लाडलियों की चिंता सता रही है। वह कहां हैं। कैसी हालत में होंगी। कहीं कोई उनको बहला फुसलाकर तो नहीं ले गया।

पिछले 24 घंटे से कई तरह की शंका मन में उठ रही हैं। स्कूल की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता छात्राओं की तलाश शुरु कर दी है।

हरी नगर कालोनी राजपुर निवासी सीमा शाह की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री कुमारी नेहा शाह (16) एवं पड़ोसी श्रीमती दुर्गा घोष की पुत्री कुमारी भावना घोष (16) 23 फरवरी को स्कूल गई। वह दोपहर को घर वापस नहीं लौटी तो चिंता सताने लगी। स्कूल में संपर्क किया किंतु संतोष जनक जवाब नहीं मिला।

पुलिस से दोनों लाड़लियों का सुराग लगाने की गुहार लगाई है। इस समय दोनों छात्राओं के घर पर कोहराम सा मचा है। चिंता सता रही है कि उनके साथ अनहोनी न हो जाए। मां की निगाहें हर समय दरवाजे की ओर लगी है। शायद बेटियों की आवाज सुनाई पड़ जाए। पुलिस ने कालेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेकर छात्राओं की तलाश शुरु कर दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.