Fri, Oct 23rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना; 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग

by Tarun Bhardwaj • October 2, 2026
Family members stage a sit-in demanding the return of Anuj, a son missing for three months

Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बाहर परिजन का धरना; 3 महीने से लापता बेटे अनुज की वापसी की मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, वृंदावन। हाथरस जिले के सादाबाद (गांव बारामई खेड़ा) से पिछले 3 महीने से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी का सुराग न मिलने पर शुक्रवार को उसके परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचे। परिजनों ने छटीकरा मार्ग स्थित संत प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम के बाहर धरना शुरू कर दिया। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि अनुज आश्रम से ही लापता हुआ है और जब तक उन्हें उनका बेटा वापस नहीं मिल जाता, वे आश्रम के बाहर से नहीं हटेंगे।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर सीओ वृंदावन संदीप सिंह और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दीक्षा लेकर घर से निकला था अनुज

लापता युवक अनुज चौधरी के पिता राजवीर सिंह (पेशे से किसान) ने बताया कि अनुज 12वीं का छात्र है और चार बहनों में इकलौता भाई है। वह अपनी ननिहाल पानीगांव (वृंदावन के पास) आता-जाता रहता था। इसी दौरान वह केली कुंज आश्रम जाने लगा और संत प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर उसने दीक्षा ले ली।

पिता के अनुसार, करीब तीन महीने पहले दीक्षा लेने के बाद अनुज 5 दिन घर रुका और फिर प्रेमानंद महाराज द्वारा दी गई कंठी-माला और धार्मिक पुस्तकें लेकर दर्शन की बात कहकर घर से निकला था। तब से आज तक उसका कोई पता नहीं चला है और न ही उससे कोई संपर्क हो पाया है।

दादी का दर्द: “एक झलक दिखी थी, धक्का मारकर बाहर निकाल दिया”

धरने पर बैठी अनुज की दादी मुन्नी देवी ने भावुक होते हुए कहा, “हमने अपने नाती की एक झलक देखी थी, वह किसी स्कूटी पर बैठा था। हम पीछे-पीछे आश्रम तक आए, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने हमें धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। न तो उन्होंने हमारी बात सुनी और न ही सीसीटीवी कैमरे चेक कराए।”

दादी का आरोप है कि आश्रम प्रबंधन केवल यही कह रहा है कि ‘अनुज साधना में लगा है, आ जाएगा’, लेकिन उसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

आश्रम प्रबंधन ने आरोपों को नकारा

आश्रम के बाहर परिजनों के धरने की सूचना मिलते ही सीओ वृंदावन संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने धरने पर बैठे परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभाला और मामले की विस्तृत जांच के लिए आश्रम परिसर के भीतर दाखिल हुए।

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अनुज को आश्रम के भीतर ही रखा गया है अथवा उससे जुड़ी अहम जानकारी छिपाई जा रही है, जिसके साक्ष्य के तौर पर उन्होंने दीक्षा की रसीद भी प्रस्तुत की।

दूसरी ओर, पुलिस के साथ बाहर आए आश्रम के साधक ने सफाई देते हुए कहा कि सेवादारों के ग्रुप में अनुज की फोटो भेजकर खोजबीन की गई थी और वह आश्रम में मौजूद नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ वृंदावन ने स्पष्ट किया कि अनुज के लापता होने का मुकदमा सादाबाद थाने में पहले से दर्ज है, और पुलिस द्वारा आश्रम के दीक्षा रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है।

जब तक बच्चा नहीं मिलेगा, नहीं हटेंगे परिजन

लापता छात्र के पिता, मां, दादी, चाचा और गांव के अन्य लोगों का कहना है कि वे पिछले 3 महीने से लगातार गुहार लगा रहे हैं। जब तक अनुज को उनके सुपुर्द नहीं किया जाता या उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिलता, वे केली कुंज आश्रम के सामने से अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया; बोले— “टेस्ट कैप पहनने का सपना अधूरा रहा…”

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

प्रभास के जन्मदिन पर ‘फौजी’ का नया पोस्टर और ‘कल्कि 2’ का बीटीएस वीडियो हुआ रिलीज 14 दिन बाद श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज 1 जनवरी 2027 से व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप्स के लिए लागू होंगे कड़े सिम-बाइंडिंग नियम सोने की कीमतों में आई गिरावट; जानिए आपके शहर में 24K, 22K और 18K गोल्ड का भाव न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका; ईशान किशन मुकाबले से हुए बाहर एमएलसी चुनाव के लिए मथुरा में मतदान शुरू; 15 केंद्रों पर 17,363 मतदाता आज चुनेंगे अपने प्रतिनिधि मथुरा शहर में आज से शुरू हो रहा भव्य ‘ब्रज रज उत्सव’ 2026 पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया ‘उम्मीद की किरण’; पीएम मोदी की जमकर की तारीफ