Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

किसान आंदोलनः बाॅर्डर पर आरपार के मूड में किसान, पुलिस की लगाई कीलों को उखाड़ा

by यूनिक समय • February 4, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। किसान आंदोलनके मद्देनजर बीते कई दिनों से चर्चा का विषय बने गाजीपुर बॉर्डर से गुरुवार को एक और चैंकाने वाली खबर आई. दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी की हिंसा को ध्यान में रखते हुए सीमा पर कई किस्म की बैरिकेडिंग की थी, जिसमें सड़क पर कीलें लगाना भी शामिल था. गुरुवार को लोगों ने उसे भी उखाड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में जाने से रोकने के लिए लगाई गई नुकीली कीलों को मोड़ दिया गया है। गुरुवार सुबह सड़क पर लगी कीलें मुड़ीं दिखाई दी. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किन लोगों ने इन कीलों को रातों-रात मोड़ दिया और फिर सुबह कई लोग इन कीलों को उखाड़ते नजर आए.

आखिर मकसद क्या है?
बता दें सीमा पर लगी यह कीलें कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुईं थी. किसान आंदोलन से लेकर संसद तक में इस पर चर्चा हुई. इसके साथ ही विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किये कि आखिर किसानों के आंदोलन में इस तरह की किलेबंदी का क्या काम है।

दूसरी ओर अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह काम किसने किया है. बताया गया कि मौके पर यहां फोर्स मौजूद नहीं थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह किसने किया है. छमूे18 प्दकपं संवाददाता दीपक बिष्ट ने बताया कि पुलिस की ओर से किये गये सुरक्षा इंतजाम को कोई छू नहीं सकता लेकिन जिस तरह से कीलों को मोड़ा गया है वह ये सवाल खड़े करते हैं आखिर इनका मकसद क्या था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.