Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फिर बढ़ कोरोना का खौफ: राजस्थान में चार ऑस्ट्रेलियन पर्यटक मिले संक्रमित, 5 मरीजों ने गंवाई जान

by Raju Chaurasia • March 16, 2023

फिर बढ़ कोरोना का खौफ: राजस्थान में चार ऑस्ट्रेलियन पर्यटक मिले संक्रमित, 5 मरीजों ने गंवाई जान

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी का खौफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में 5 लोगों की मौत कोरोना के चलते हुई है। वहीं, 618 लोगों में कोरोना का संक्रमण मिला है। राजस्थान में चार ऑस्ट्रेलियन पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चारों को जयपुर स्थित अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के जिन पांच मरीजों की मौत हुई है उनमें दो कर्नाटक, दो महाराष्ट्र और एक उत्तराखंड के रहने वाले थे। पिछले कुछ सप्ताह से भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,197 हो गई है। कोरोना से अब तक 5,30,789 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के 98.80 फीसदी मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में 15 जिले ऐसे हैं जहां पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 फीसदी है। इसका मतलब है कि 100 लोगों के सैंपल की जांच की जा रही है तो 5 से 10 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 28 नए मामले मिले हैं। वहीं, गुजरात में 90 नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश के 9 जिले ऐसे हैं जहां पिछले सप्ताह (8-14 मार्च) कोरोना-पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी या इससे अधिक रहा। दूसरी ओर भारत में H3N2 का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। असम में भी इस वायरस का संक्रमण रिपोर्ट किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.