Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बस और स्कूली वैन के बीच भीषण टक्कर, तीन बच्चों सहित चार की मौत

by manish • October 30, 2023
Advertisement
Ad

बदायूं।   उत्तर प्रदेश के बदायूं के म्याऊं क्षेत्र में सोमवार सुबह स्कूल बस और वैन की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की भी जान चली गई। कई घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 15 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जाती है। हादसे के बाद घटनास्थल पर रोते-चीखते बच्चों को देखकर लोग कांप उठे।

प्रशासन ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए  – UP News

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह घटनास्थल पहुंच गए थे। डीएम के मुताबिक, म्याऊं थाना क्षेत्र में स्कूल बस और वैन की टक्कर हुई है। प्रशासन ने घायल बच्चों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मरने वाले बच्चों में एक छात्रा भी शामिल है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि कस्बा म्याऊं स्थित एसआरपीएस स्कूल की वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज की बस गांवों से बच्चों को लेकर निकली थी। तभी नवीगंज के पास दोनों टकरा गईं। हादसे के वक्त दोनों वाहनों की स्पीड अधिक थी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े :- दो दिन की यात्रा पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ,अम्बाजी मंदिर में की पूजा

घायलों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। वहां बस ड्राइवर ओमेंद्र और तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चों में एक बस चालक का बेटा था। ड्राइवर गांव लभारी का रहने वाला था। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पैरेंट्स अस्पताल पहुंच गए। अपने मासूम बच्चों के शव देखकर वे चीखने लगे। इस हादसे ने सबका झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों की पहचान-हर्षित पुत्र ओमेंद्र निवासी लाभारी, पारुल/ खुशी पुत्री हरवंश नवीगंज औरअमित पुत्र मोरपाल निवासी ग्योति है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि दोनों वाहन स्पीड में थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.