Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एजाज खान पर FIR हुई दर्ज, 30 वर्षीय अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप

by Arpita Singh • May 5, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। टीवी और वेब शो अभिनेता एजाज खान एक बार फिर कानूनी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। ‘हाउस अरेस्ट’ वेब शो के चलते पहले ही विवादों में घिरे एजाज पर अब 30 वर्षीय एक अभिनेत्री ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुंबई के चारकोप पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

मशहूर एक्टर एजाज खान के खिलाफ एक और संगीन मामला सामने आया है। एक 30 वर्षीय महिला कलाकार ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा है कि अभिनेता ने उसे अपने शो में काम देने का वादा किया था। आरोप है कि ‘हाउस अरेस्ट’ नामक शो में होस्ट की भूमिका के लिए बुलाने के बाद एजाज खान ने पहले उसे प्रपोज किया और फिर शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता के मुताबिक, एजाज ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन बाद में अपने वादों से मुकर गया। घटना की शिकायत मिलने पर चारकोप पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64, 64(2एम), 69 और 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

यह पहला मौका नहीं है जब एजाज खान विवादों में फंसे हैं। हाल ही में उनके शो ‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर भी भारी बवाल हुआ था। उल्लू ऐप पर प्रसारित इस शो को लेकर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगे थे, जिसके चलते शो के कई क्लिप्स वायरल हुए थे।

विवादों के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजा है। दोनों को 9 मई को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.