Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इटावा में चलती ट्रेन में लगी आग, 19 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

by manish • November 16, 2023
Advertisement
Ad

इटावा। उत्तर प्रदेश में 12 घंटे से भी कम समय में चलती ट्रेन में आग लगने की दूसरी घटना हुई है। इटावा में दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 कोच में आग लग गई। इस हादसे में 19 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है।

ऐसी जानकारी मिली है कि आग पैट्री कार में लगी थी, जिसके बाद यह स्लीपर कोच एस-6 तक पहुंच गई। कई यात्रियों ने बोगी से कूदकर जान बचाई। हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली है।

हादसा रात करीब दो बजे हुआ। उस समय ट्रेन में सवार बहुत से यात्री सो रहे थे। ट्रेन लोगों से खचाखच भरी हुई थी। जगह नहीं मिलने के चलते बहुत से लोग जग रहे थे। इसी दौरान उन्हें आग लगने की जानकारी मिली। 11 यात्री आग से ज्यादा झुलस गए थे। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, आठ यात्रियों को माइनर बर्न इंजरी हुई। जिला अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। सुबह करीब छह बजे जले हुए बोगी को काटकर ट्रेन को सहरसा के लिए रवाना किया गया। हादसे की जांच की जा रही है।

इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोचों (S1 और S2) में आग लगी थी। हादसा सराय भोपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। आग को कई दमकल गाड़ियों ने बुझाया था। ट्रेन को इटावा के पास सरायभूपत रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इस आग की वजह से करीब एक दर्जन लोगों के झुलसने की सूचना मिली। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने से यात्रियों के सामान जल गए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.