Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऑस्ट्रिया के स्कूल में हुई फायरिंग, 7 छात्रों सहित 8 की मौत और कई घायल

by Arpita Singh • June 10, 2025
ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया के स्कूल में हुई फायरिंग, 7 छात्रों सहित 8 की मौत और कई घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में स्थित एक स्कूल में मंगलवार को भीषण गोलीबारी की घटना घटी, जिसमें सात छात्रों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और स्कूल को खाली करा लिया गया। गोलीबारी का आरोपी भी मारा गया है। फिलहाल हालात को नियंत्रण में बताया गया है और इलाके में खतरे की कोई बात नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही एक हेलीकॉप्टर भी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

ग्राज के मेयर एल्के काहर ने इस घटना को “भयानक त्रासदी” बताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री गेरहार्ड कार्नर भी स्थिति का जायजा लेने के लिए ग्राज के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, यूरोपीय संघ की प्रवक्ता पाउला पिन्हो ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की है और ऑस्ट्रियाई नागरिकों के साथ एकजुटता दिखाई है।

ग्राज, जो ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और जिसकी आबादी करीब तीन लाख है, इस दिल दहला देने वाली घटना से सदमे में है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.