Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भारत के बेंगलुरु में मिला HMPV वायरस का पहला केस, 8 महीने की बच्ची मिली संक्रमित

by Tarun Bhardwaj • January 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। चीन से जन्मे HMPV वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत के बेंगलुरु में बैपटिस्ट अस्पताल में आठ महीने की बच्ची HMPV वायरस से संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उसने अपनी प्रयोगशाला में इसका टेस्ट नहीं किया है बल्कि एक निजी अस्पताल से संक्रमण की यह रिपोर्ट आई है। राज्य सरकार सैंपल की जांच करने के लिए NIV पुणे भेजेगी। उस रिपोर्ट के आधार पर वह इस बात की पुष्टि करेगी।

चीन में सामने आए इस HMPV वायरस को लेकर भारत सरकार सतर्क है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सजग रहने का निर्देश दिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ‘ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी)’ और श्वास संबंधी अन्य संक्रमण से जुड़ी संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों के सिलसिले में तैयारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को परामर्श जारी किया। एक बयान के अनुसार, महानिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. वंदना बग्गा ने दिल्ली में सांस संबंधी बीमारियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए रविवार को मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों और आईडीएसपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी के साथ बैठक की।

सिफारिशों के तहत अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के मामलों की सूचना तुरंत आईएचआईपी पोर्टल के माध्यम से दें। संदिग्ध मामलों के संबंध में सख्त पृथकवास नियम लागू करना और उचित सावधानियां बरतना अनिवार्य कर दिया गया है। HMPV वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के निकट संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों को वायरस के संक्रमण का खतरा है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्तियों के खांसने, छींकने, छूने और हाथ मिलाने से भी फैल सकती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.