Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूएसए में संक्रमण से पहली मौत, भारत में बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली पॉजीटिव, कल तक थे संसद में मौजूद

by Raju Chaurasia • December 21, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारत सरकार में कोरोना वायरस के वैरिएंट्स का जीनोम स्ट्रक्चर जानने के लिए बनाई गई फोरम (सिवियर एक्यूट रिसपाइरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस-2 जीनोमिक्स कन्सोर्सिया) के वैज्ञानिक सलाहकार रहे शाहिद जमील ने भारत सरकार से बूस्टर डोज और बच्चों के वैक्सीनेशन की पॉलिसी जल्द बनाने की सलाह दी है। शाहिद इस समय एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में यूके में रह रहे हैं।

इस बीच BSP सांसद कुंवर दानिश अली ने tweet करके खुद के पॉजिटिव होने की खबर दी है। उन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे, बावजूद संक्रमित हो गए। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने और आइसोलेट होने को कहा है। कल तक वे संसद की कार्यवाही में शामिल थे। इसलिए चिंता की बात है।

अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से पहली मौत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि टेक्सास में रहने वाले इस व्यक्ति ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई थी। मृतक की उम्र 50-60 साल के बीच बताई जा रही है। इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत में अब तक 138.35 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 64,56,911 वैक्सीन खुराक के के साथ,भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 21 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक 138.35 करोड़ (1,38,34,78,181) से अधिक हो गया है। यह 1,46,27,925 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। पिछले 24 घंटों में 8,043 रोगियों के ठीक होने से ठीक होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,41,95,060 हो गई है।

भारत की रिकवरी दर 98.40% है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। पिछले 54 दिनों में 15,000 से कम दैनिक नए सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 5,326 नए मामले सामने आए। यह 581 दिनों में सबसे कम है। भारत में इस समय एक्टिव केस 79,097 हैं, जो 574 दिनों में सबसे कम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.23% है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,14,079 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 66.61 करोड़ (66,61,62,659) परीक्षण किए हैं। पिछले 37 दिनों से साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.59% 1% से कम है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.53% बताई गई। पिछले 78 दिनों से दैनिक सकारात्मकता दर 2% से नीचे और लगातार 113 दिनों से 3% से नीचे बनी हुई है।

भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 146.42 करोड़ (1,46,42,78,135) से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। 17.38 करोड़ से अधिक (17,38,66,946) शेष और अप्रयुक्त COVID वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें यूज किया जाना है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.