Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

विराट कोहली के बेटे अकाय की दिखी पहली झलक, वीडियो हुआ वायरल

by Arpita Singh • January 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय एक साल के होने वाले है। बता दें की अभी तक उन्होंने अपने बेटे अकाय की झलक दुनिया को नहीं दिखाई। लेकिन कुछ समय से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग उनकी क्यूटनेस की तारीफें कर रहे हैं।

वीडियो में अकाय को अनुष्का के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस क्लिप को विराट और अनुष्का के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। वैसे आपको याद दिला दें, दो दिनों पहले ही अनुष्का और विराट साथ लौटे थे। ये वीडियो शायद उसी दौरान का है। क्लिप में अनुष्का चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं। उनकी गोद में अकाय कैमरे की ओर देखते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं।

बता दें की पिछले साल फरवरी के महीने में दोनों ने यह खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये शेयर की थी। दोनों ने कहा कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए इसीलिए सोशल मीडिया पर भी अकाय की कोई फोटो देखने को नहीं मिली। अनुष्का अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि उनके बच्चो की कोई भी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हों, लेकिन इन कोशिशों के बाद भी अकाय की झलक सामने आ ही गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय देखने को मिल रहे हैं। हालांकि इस वीडियो अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.