Thu, Jul 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में केसरी घटा के दर्शन

by Raju Chaurasia • August 6, 2021

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में केसरी घटा के दर्शन

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज के जगमोहन को केसरी घटा सजाया गया।  गाय, घोड़े, बंदर आदि सभी से भावनात्मक रूप से ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराई गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि घटा  कार्यक्रम तिथि के हिसाब से होंगे। घटाओं से तात्पर्य है कि ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराना क्योंकि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में ठाकुर जी की सेवा का जो स्वरूप है, वह बालस्वरूप है।

इसलिए पुष्टिमार्ग संप्रदाय में घटाओं का आयोजन होता है। यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। कल सायंकाल भोग संध्या आरती में 5:15 से 5:45 हिडोला का कार्यक्रम होगा। फूल पत्ती का हिंडोला बनेगा। कल से सायंकाल 4:00 बजे से 4:20 तक उत्थापन के दर्शन खुलेंगे। उसके बाद भोग संध्या आरती और 6:30 बजे से 7:30 बजे तक शयन के दर्शन होंगे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.