Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भूकंप के झटकों से दहले पांच देश, भारत और पाकिस्तान भी हुए प्रभावित

by Arpita Singh • April 12, 2025
भूकंप

भूकंप के झटकों से दहले पांच देश, भारत और पाकिस्तान भी हुए प्रभावित

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। शनिवार को दुनियाभर के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सुबह से लेकर दोपहर तक भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पपुआ न्यू गिनी सहित कुल पांच देशों में धरती हिली।

भारत के जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में भी झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी, लेकिन वहां भी कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं है।

ताजिकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया, जिसकी गहराई 110 किलोमीटर बताई गई है।

दूसरी ओर, टोंगा में 6.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जबकि पपुआ न्यू गिनी में 5.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया।

इन झटकों के बावजूद किसी देश से अभी तक गंभीर नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.