Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भैंस बहोरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम को घेरा आग की लपटों ने

by यूनिक समय • March 1, 2021

भैंस बहोरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम को घेरा आग की लपटों ने

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सिटी रिपोर्टर
यूनिक समय, मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के भैंस बहोरा स्थित ट्रांसपोर्ट के गोदाम में आग की लपटों ने हाहाकार मचवा दिया। गोदाम से निकल रही आग की लपटों और काले धुएं को देखकर अफरा तफरी मच गई।

मजदूर गोदाम से रखे माल को बाहर निकालने के लिए लग गए,लेकिन आग की लपटों में लाखों का माल स्वाहा हुआ बताते हैं। सुबह के भैंस बहोरा स्थित अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के गोदाम से काला धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों के कान खड़े हो गए। देखते ही देखते आग की लपटें भी दिखाई देने लग गयी।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक आ गए। मजदूरों को गोदाम से रखे माल को बाहर निकलवाने के लिए लगाया, किंतु आग की लपटों के कारण मजदूर अधिक समय तक हिम्मत नहीं दिखा सके। हालांकि कुछ लोगों ने पानी की बौछार कर आग की लपटों को ठंडा करने का प्रयास किया। आग को बढ़ता देखकर दमकल विभाग को सूचना दी गई।
तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने के कारण क्या थे, इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.