Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बारिश नहीं फिर कैसे बढ़ रहा है जलस्तर जानें

by यूनिक समय • July 23, 2023
Delhi Yamuna river

दिल्ली में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बारिश नहीं फिर कैसे बढ़ रहा है जलस्तर जानें

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्‍ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है. सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ. यमुना का जलस्तर आज शाम 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है.

आज सुबह 8:00 बजे यमुना का जलस्तर बढ़कर 205.90 मीटर दर्ज हुआ.
सुबह 9 बजे 205.96 मीटर दर्ज हुआ यमुना का जलस्तर.

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है. मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है.

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह की दर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच दो लाख से 2.5 लाख क्यूसेक के बीच रही.

आतिशी ने कहा कि बाढ़ के खतरे के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित इलाकों में नियमित रूप से ‘मुनादी’ (घोषणा) की जा रही है. राहत शिविरों का निरीक्षण तथा लोगों के वहां लोगों को ठहराने की तैयारी की गयी है. उन्होंने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है.

अब दिल्ली यमुना का जलस्तर बढ़ने से मथुरा बाढ़ का खतरा औऱ बढ़ गया हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.