Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बदमाशों ने पुलिस बनकर लूटा

by यूनिक समय • January 14, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना हावे मसानी फ्लाई ओवर के नीचे बदमाश घने कोहरे की आड़ में लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। हथियारों के बल पर स्कार्पियो कार और मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़ित सुमित ने बताया कि चार दिन पहले उनके रिश्तेदार बाबूलाल मथुरा- वृंदावन तीर्थ स्थल घूमने आए थे।

अचानक उनकी तवियत खराब हो गई और वह वृंदावन अस्पताल में भर्ती हो गए थे। डॉक्टरों का फोन घर फोन आया था कि बाबूलाल की तवियत खराब हो गई है और वह संयुक्त जिला चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती है। वह पांच लोगों के साथ कल शाम पांच बजे ललितपुर से वृंदावन के लिए निकले थे।

एक गाड़ी ने मसानी फ्लाईओवर के नीचे ओवरटेक कर रोका और अपने आपको पुलिस बताते हुए गाड़ी के कागजात मांगे और कहा कि हमें सूचना मिली है, कि आप की गाड़ी में हथियार है। उन्होंने उन्हें कागज दिखाएं। गाड़ी से उतरे तो उन्होंने हथियार तान दिए। फिर क्या धमकाते हुए हथियारों के बल पर स्कॉर्पियो गाड़ी, मोबाइल और कैश लूट कर फरार हो गए। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.