Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

खाद्य सुरक्षा टीम के छापों से मचा हड़कंप, कोसीकलां, छाता और वृंदावन में हुई कार्रवाई

by यूनिक समय • January 7, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी डॉ. गौरी शंकर की अगुवाई में पनीर की डेरियो पर छापे मारे गए। टीम ने आटा मिल आदि की भी जांच कर सैम्पिल लिए।

अशुद्ध पनीर के निर्माण की निरंतर मिल रही शिकायतों को गंभीरता लेते हुए टीम बनाकर डेरियों पर छापेमारी की। टीम ने गिन्नी फैक्ट्री के सामने बदरुद्दीन डेरी पर छापा मारा। टीम ने दो नमूना मिश्रित दूध तथा एक नमूना भी घी का लिया।

डेयरी मालिक परिसर छोड़कर भाग गया। टीम ने कोसीकलां में गोपाल बाग स्थित डेयरियों पर छापेमारी के लिए गई। वहां टीम ने उमरी डेरी पर साफ सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई । डेरी विक्रेता को नोटिस दिया गया। टीम ने एक नमूना घी तथा एक नमूना पनीर का लिया। टीम ने कल्लू डेरी से एक नमूना क्रीम एक नमूना पनीर तथा एक नमूना दूध का लिया गया। टीम ने श्यामलाल डेयरी से एक नमूना घी का लिया। टीम वृंदावन चैतन्य विहार कॉलोनी पहुंची।

टीम ने देव फ्रेस्को से एक नमूना अरहर दाल तथा एक नमूना बेसन का लिया। टीम मौजा तेहरा स्थित कनकधारा आटा मिल पर गई वहां पर साफ-सफाई संतोष जनक नहीं पाई गई तथा सुधार नोटिस दिया गया। वहां से टीम ने एक नमूना आटा तथा एक नमूना मैदा का लिया। टीम ने पान मसाले में प्रयुक्त होने वाले कच्चे पदार्थों के नमूने लिए, जिसमें एक नमूना सुपारी पाउडर एक नमूना पान मसाला तथा एक नमूना कत्था का लिया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, डॉ. सोमनाथ, डॉ. रावत तथा लिपिक ताराचंद शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.