Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश और रक्षा मंत्रालय आज सुबह करेंगे ब्रीफिंग

by Tarun Bhardwaj • May 10, 2025
विदेश और रक्षा मंत्रालय आज सुबह करेंगे ब्रीफिंग

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश और रक्षा मंत्रालय आज सुबह करेंगे ब्रीफिंग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान लगातार एक दूसरे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच विदेश और रक्षा मंत्रालय ने आज सुबह 10.30 बजे प्रेस ब्रीफिंग बुलाई है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस ब्रीफिंग की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं।

इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गई थी। 8-9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के इरादे से कई बार हमला किया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की गई। करीब 300-400 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

इनका मकसद खुफिया और एयर डिफेंस सिस्टम की जानकारी जुटाना था। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये तुर्की के ड्रोन थे। इनकी जांच की जा रही है। भारतीय सेना ने इन्हें नष्ट कर दिया। एक यूएवी भी घूम रहा था, जिसे निष्क्रिय कर दिया गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.