Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

14 अप्रैल से हर्षा रिछारिया करेंगी वृंदावन से संभल तक सनातन पदयात्रा

by Arpita Singh • April 11, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। प्रसिद्ध युवा धर्म प्रचारक हर्षा रिछारिया ने श्रीराम मंदिर, वृंदावन में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वे 14 अप्रैल से वृंदावन से संभल तक एक सप्ताह, 175 किलोमीटर लंबी सनातन पदयात्रा प्रारंभ करेंगी। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और उनमें धार्मिक चेतना का संचार करना है।

यह पदयात्रा 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे अटला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर से शुरू होगी। यात्रा का नेतृत्व श्रीराम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रघुनाथ दास महाराज करेंगे। हर्षा रिछारिया के साथ देशभर से अनेक संत, धर्माचार्य, और युवा सनातनी भी इस धर्म यात्रा में शामिल होंगे।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने इस यात्रा को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि संघ से जुड़े सभी संत, धर्म सेवक और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर संघ कार्यकर्ता पदयात्रियों का स्वागत करेंगे और आयोजन में सहयोग प्रदान करेंगे।

सौरभ गौड़ ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से इस पदयात्रा से जुड़ने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.