Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गैंगरेप केस: पुलिस ने जब्त किया मर्सिडीज कार, रसूखदार परिवारों के तीन आरोपी दबोचे

by Raju Chaurasia • June 4, 2022

गैंगरेप केस: पुलिस ने जब्त किया मर्सिडीज कार, रसूखदार परिवारों के तीन आरोपी दबोचे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हैदराबाद में 28 मई को पार्टी के बाद पब से बाहर निकली 17 साल की एक लड़की को कुछ लड़कों ने घर छोड़ने के बहाने अपनी मर्सिडीज कार में बिठा लिया था। आरोपी लड़की को उसके घर ले जाने के बदले सुनसान और अंधेरे इलाके में ले गए और कार में ही उसके साथ गैंगरेप किया।

इस मामले में 1 जून को केस दर्ज किया गया था। आरोपियों में एक विधायक का बेटा शामिल है। वहीं, 5 में से तीन आरोपी रसूखदार परिवारों से हैं। पुलिस ने घटना के 7 दिन बाद कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई थी। पुलिस को हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में लड़की आरोपियों के साथ जाती दिखी थी।

हैदराबाद वेस्ट जोन DCP जोएल डेविस ने कहा है कि पांच आरोपियों की पहचान की गई है। पीड़िता एक आरोपी को पहचानती है। उसने आरोपी का नाम बताया है। अन्य आरोपियों के बारे में पीड़िता को जानकारी नहीं है। आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। एक वीआईपी का बेटा नाबालिग है उसे शुक्रवार की रात हिरासत में नहीं लिया गया था।

लड़की के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 28 मई को मेरी बेटी पार्टी में गई थी। पार्टी उसके दोस्त सूरज और हादी ने एम्नेशिया एंड इन्सोम्निया पब में रखी थी। शाम 5:30 बजे वह घर के लिए निकली। पब में मिले आरोपियों ने उससे कहा कि वो उसे घर छोड़ देंगे। इसलिए वह कार में बैठ गई। कार में पहले से 3-4 लड़के बैठे थे।

आरोपी उसे अंधेरे और सुनसान जगह ले गए। फिर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई की और इसके बाद गैंगरेप किया। आरोपी गैंगरेप के बाद पीड़िता को पब में छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता को बुलाया। पिता ने उससे उसकी गर्दन पर लगी चोट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कुछ लड़कों ने उस पर हमला किया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.