Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर गोगी पर चलवाई थी गोली

by यूनिक समय • May 2, 2023
Advertisement
Ad

दिल्ली के तिहाड़ जेल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर गैंगवार हुआ है. गैंगवार में दिल्ली का गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है. जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई है. इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया. इसमें वह बुरी करह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जेल सूत्रों के मुताबिक, जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर 9 में बन्द टिल्लू पर अचानक हमला कर दिया और हमले में टिल्लू बुरी तरह से घायल हो गया था.

टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था. कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी. वकीलों जैसा दिखने, उनके जैसा प्रोफेशनल व्यवहार करने की ट्रेनिंग हुई थी और आरोपी उमंग के घर हैदरपुर में ट्रेनिंग हुई थे, वह पेशे से वकील है. कोर्ट में हुए शूटऑउट में दोनों शूटर मारे गए थे. मामले में पुलिस की तरफ से 111 पेज की चार्जशीट पेश की गई थी.

टिल्लू ताजपुरिया पर 4 कैदियों ने हमला किया था. दीपक तीतर ,योगेश टुंडा ,राजेश और रियाज खान नाम के कैदियों ने हमला किया. सभी आरोपी जितेंद्र गोगी गैंग से जुड़े हैं. ये अभी इसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे जबकि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर था. उस पर सुबह 6 :15 बजे हमला हुआ. आरोपियों ने लोहे की ग्रिल तोड़कर उसे नुकीला किया और हमला कर दिया. जिससे टिल्लू की मौत हो गई, जबकि एक कैदी रोहित घायल है.

टिल्लू ताजपुरिया पर 11 केस दर्ज हैं जिसमें 3 केस मर्डर के हैं. 2018 में उस पर और उसकी गैंग के लोगों पर मकोका भी लगाया गया था. टिल्ली नीरज बवाना, सुनील राठी गैंग से भी जुड़ा हुआ था. 2016 से वो जेल में बंद था. उसे 2016 में सोनीपत पुलिस ने उसे एक मर्डर के आरोप में रोहतक से गिरफ्तार किया था. टिल्लू बाहरी दिल्ली के ताजपुर गांव का रहने वाला था. टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं.

बताया जाता है कि गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और टिल्लू कभी आपस में जिगरी दोस्त थे. लेकिन, कॉलेज में चुनाव के दौरान दोनों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी. इसकी वजह थी. क्योंकि दोनों अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी कैंपन कर रहे थे. कॉलेज से निकलकर दोनों अपराध की दुनिया में आ गए. हाल ही में जितेंद्र गोगी गैंग के गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस मेक्सिको से पकड़ कर लाई थी. कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.