Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गौतम गंभीर की मां को आया हार्ट अटैक, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से पहले लौटे भारत

by Arpita Singh • June 13, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत की क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अचानक इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। यह कदम उन्होंने अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण उठाया। बताया जा रहा है कि उनकी मां, सीमा गंभीर, को हार्ट अटैक आया था और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। हालांकि, यह भी जानकारी मिली है कि उनकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

गौतम गंभीर 7 जून को इंग्लैंड पहुंचे थे, जहां टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही थी। टीम इस समय बेकेनहैम में अभ्यास कर रही थी, और एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच भी शुरू होने वाला था। लेकिन गंभीर को अपनी मां की तबियत के कारण भारत लौटना पड़ा।

गंभीर के परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह 17 जून तक इंग्लैंड वापस लौट जाएंगे और 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे। पहला टेस्ट लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

गौतम गंभीर के परिवार में उनके पिता दीपक गंभीर, जो एक टेक्सटाइल्स बिज़नेस के मालिक हैं, और उनकी मां सीमा गंभीर शामिल हैं। गंभीर की एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम एकता है। अक्टूबर 2021 में गौतम गंभीर ने नताशा जैन से शादी की थी और उन्हें दो बेटियां Aazeen और Anaiza हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.