Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

…एक साथ दस बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की पुष्टि के बाद विश्व रिकार्ड में दर्ज होगा मामला

by यूनिक समय • June 9, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। इस सोशल मीडिया अजब गजब खबर चल रही है। वह है एक साथ दस बच्चों के जन्म की। दक्षिण अफ्रीका में एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म दिया है। अगर डॉक्टर इन बच्चों के जन्म की पुष्टि करते हैं तो यह अपने आप में विश्व रिकॉर्ड होगा। अभी एक महीने पहले ही माली की एक महिला ने मोरक्को में नौ बच्चों को जन्म दिया था।

बताया जा रहा है कि दक्षिणी अफ्रीकी महिला गोसिअमे थमारा सितोले (37) ने 10 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें से सात बेटे और तीन बेटियां हैं। सितोले के पति टेबोगो त्सोतेत्सी ने बताया कि ये बच्चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पीटल में हुए हैं। डॉक्टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में 6 बच्चे पल रहे हैं। लेकिन बाद में पाया गया कि 8 बच्चे हैं। हालांकि जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या 10 निकली। इस अफ्रीकी कपल के पहले ही 6 साल के जुड़वां बच्चे हैं।

टेबोगो त्सोतेत्सी इस समय बेरोजगार है। टेबोगो ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद वह बहुत भावुक और खुश महसूस कर रहे हैं। वह बहुत भावुक महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले अपनी तरह की एक दुर्लभ घटना में अफ्रीकी देश माली की महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म दिया था।

माली सरकार ने एक बयान जारी करके कहा था कि मां और बच्चे सभी स्वस्थ हैं। इससे पहले माली की सरकार ने 25 साल की हलीमा सिस्से को बेहतर देखरेख के लिए मोरक्को भेजा था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.