Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

दिल्ली के आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर युवती को चाकू से गोदा; सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी

by यूनिक समय • January 4, 2023
delhi crime

दिल्ली के आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर युवती को चाकू से गोदा; सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से कई वार किए गए है। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से एक युवती पर दिनदहाड़े चाकू से कई वार किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यहां दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से कई वार किए गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरार अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 21 साल की लड़की पर उसके दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को चाकू मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।

टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। इसके बाद अंबाला पहुंची और टेक्निकल निगरानी के माध्यम से उसका पीछा करते हुए अंबाला से दिल्ली जाते समय मंगलवार तीन जनवरीको उसे दबोच लिया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। आगे की जांच चल रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.