Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जीएलए ने राम मंदिर के लिए दिए 51 लाख

by यूनिक समय • January 18, 2021

जीएलए ने राम मंदिर के लिए दिए 51 लाख

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

वृंदावन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान अंतर्गत प्रांत प्रचारक डा. हरीश को चेक प्रदान करते जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल।

यूनिक समय, मथुरा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के मंदिर का निर्माण कराने के लिए हर किसी के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। अपने प्रभु के मंदिर को बनाने के लिए अपने खजाने से न्यौछावर स्वरुप चेक थमा रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने मंदिर निर्माण के लिए 51 लाख रुपए का चेक प्रांत प्रचारक डा. हरीश को प्रदान किया है। गौरतलब है कि श्री अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण काल में भी दिल खोलकर भूखे लोगों का पेट भरने के लिए खाना बंटवाया। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। मांदिर निर्माण में सहयोग प्रदान करना बड़े सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक गोविंद कुमार, सह जिला संघचालक दासबिहारी अग्रवाल, सह विभाग कार्यवाह संजय कुमार, जिला कार्यवाह अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.