Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट की बताई ये वजह

by Arpita Singh • June 2, 2025
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने ODI क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट की बताई ये वजह

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। अपने वनडे करियर में उन्होंने कुल 149 मुकाबलों में भाग लिया और 3390 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 4 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने संन्यास की जानकारी एक पॉडकास्ट के दौरान साझा की। उन्होंने बताया कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों के बाद उन्होंने यह निर्णय लेना शुरू कर दिया था। खासकर लाहौर में खेले गए एक मुकाबले के बाद से उन्हें काफी शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि “हार्ड आउटफील्ड पर खेलने के बाद से मैं परेशान था। उस मैच ने मुझे एहसास कराया कि मेरे शरीर की सीमाएं क्या हैं।”

उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक पारी को भी याद किया, लेकिन बताया कि उस मैच की गीली और फिसलन भरी आउटफील्ड ने उन्हें शारीरिक रूप से थका दिया। मैक्सवेल ने कहा, “फील्डिंग के दौरान शरीर जिस तरह से रिस्पॉन्ड कर रहा था, उससे मुझे खुद पर और अपनी टीम पर संदेह होने लगा था।”

ग्लेन मैक्सवेल ने आगे बताया कि उन्होंने यह फैसला 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया है। उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन जॉर्ज बेली से इस विषय में चर्चा की और कहा कि उन्हें लगता है कि अब उनके स्थान पर किसी युवा खिलाड़ी को तैयार करने का समय आ गया है।

उन्होंने अपने फैसले को टीम और देश के हित में बताया और कहा कि वह सिर्फ निजी स्वार्थ के लिए खेलते रहना नहीं चाहते थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.